Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Eid-ul-Adha 2022: बकरीद सऊदी अरब, भारत समेत अन्य देशों में कब मनाई जाएगी

Eid-ul-Adha 2022: बकरीद सऊदी अरब, भारत समेत अन्य देशों में कब मनाई जाएगी

Eid-ul-Adha 2022: ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) बकरीद का त्योहार भारत में 10 जुलाई रविवार के दिन मनाई जाएगी.

क्विंट हिंदी
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Eid-ul-Adha 2022</p></div>
i

Eid-ul-Adha 2022

Photo: timesalert.com

advertisement

Eid al-Adha 2022 Date: ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) बकरीद का त्योहार भारत में 10 जुलाई रविवार के दिन मनाई जाएगी. यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जु-अल-हिज्ज में मनाया जाता है. बकरा ईद के दिन जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा है. कुर्बानी देने के बाद उस मीट को तीन हिस्सों में बांटा जाता है. पहला हिस्सा फकीरों को दिया जाता है. वहीं दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों को और तीसरा हिस्सा घर में पकाकर खाया जाता है.

वहीं अन्य देशों की बात करें तो सऊदी अरब ने ऐलान किया हैं कि वह शनिवार 09 जुलाई, 2022 को ईद का त्योहार मनाएगा, ऑस्ट्रेलियन नेशनल इमाम काउंसिल (ANIC) और मुस्लिम एसोसिएशन ऑफ़ कनाडा (MAC) ने भी घोषणा की है कि ईद अल-अधा शनिवार, 09 जुलाई को मनाई जाएगी.

यूनाइटेड किंगडम और सिंगापुर के मजलिस उगामा इस्लाम ने भी बुधवार को अलग-अलग बयान जारी कर घोषणा की कि ईद अल अधा रविवार 10 जुलाई को मनाया जाएगा. वहीं भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, जापान, हांगकांग और ब्रुनेई सल्तनत ने रविवार, 10 जुलाई, 2022 को ईद मनाई जाएगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बकरीद का महत्व

बकरीद मनाने के पीछे हजरत इब्राहिम से जुड़ी हुई घटना का जिक्र अक्सर सुनने को मिलता है. जिसमें कहा जाता कि हजरत इब्राहिम खुदा के नेक बंदे थे, वे खुदा पर पूरा भरोसा रखते थे. एक बार हजरत इब्राहिम ने सपना देखा वे अपने बेटे की कुर्बानी दे रहे हैं, जिसको उन्होंने खुदा का संदेश माना.

इसके बाद उन्होंने खुदा की इच्छा को मानकर खुदा की राह पर कुर्बानी देने का फैसला लिया. लेकिन, तब खुदा ने उनको अपने बेटे की जगह किसी एक जानवर की कुर्बानी देने का को कहा, तब उन्होंने खुदा के संदेश को मानते हुए अपने सबसे प्रिय मेमने की कुर्बानी दी. तब से ईद-उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा शुरु हुई जिसे बकरीद के नाम से जाना जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT