Diwali 2022 Date: दिवाली कब है?, जानें विधि, मुहूर्त व महत्व

Diwali 2022: दिवाली के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

क्विंट हिंदी
धर्म और अध्यात्म
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Happy Diwali 2022</p></div>
i

Happy Diwali 2022

(फोटो: ट्विटर)

advertisement

Diwali 2022 Date: दीपावली का त्योहार आज से ठीक 10 दिन बाद मनाया जाना है. हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है जो कि इस साल 24 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन पड़ रही है. दिवाली के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि जो लोग दीपावली की रात जागकर लक्ष्मी पूजन करते हैं, उनके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

दिवाली का महत्व

दिवाली के लिए लोग पहले से ही अपने घरों की साफ सफाई करते हैं और दिवाली के दिन घरों व ऑफिसो को गेंदे के फूल, अशोक, आम व केले के पत्तों से सजाते हैं. मान्यता हैं भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या के राजा के रूप में वापस आए थे. इस दिन नागरिकों ने अपने राजा की वापसी पर खुशी मनाई, और इस तरह दिवाली का पर्व मनाया जाने लगा. इस दिन मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों को जलाते है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Diwali Muhurat 2022: दिवाली मुहूर्त

प्रदोष काल मुहूर्त

  • लक्ष्मी पूजन सोमवार, 24 अक्टूबर, 2022 के दिन किया जाएगा

  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 06:53 PM से 08:16 PM

  • प्रदोष काल - 05:43 PM से 08:16 PM

  • वृषभ काल - 06:53 PM से 08:48 PM

  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 24 अक्टूबर, 2022 को 05:27 PM बजे

  • अमावस्या तिथि समाप्त - 25 अक्टूबर, 2022 को 04:18 PM बजे

निशिता काल मुहूर्त

  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 11:40 PM से 12:31 AM, अक्टूबर 25

  • निशिता काल - 11:40 PM से 12:31 AM, अक्टूबर 25

  • सिंह लग्न - 01:23 AM से 03:41 AM, अक्टूबर 25

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • दीवाली लक्ष्मी पूजा के लिये शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 05:27 PM से 05:43 PM

  • सायाह्न मुहूर्त (चर) - 05:43 PM से 07:18 PM

  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 10:30 PM से 12:05 AM, अक्टूबर 25

  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 01:41 AM से 06:28 AM, अक्टूबर 25

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 13 Oct 2022,12:22 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT