Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Delhi elections  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली: BJP ने तय किए 57 उम्मीदवार, AAP से आए कपिल मिश्रा भी शामिल

दिल्ली: BJP ने तय किए 57 उम्मीदवार, AAP से आए कपिल मिश्रा भी शामिल

दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं.

क्विंट हिंदी
दिल्ली चुनाव
Updated:
BJP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पास खुद को साबित करने की चुनौती
i
BJP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पास खुद को साबित करने की चुनौती
(फोटो: PTI)

advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया.

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को रोहिणी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार आरपी. सिंह को राजिंदरनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है. नई दिल्ली समेत 13 सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान बीजेपी ने अभी नहीं किया है.

मॉडल टाउन सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके पीएम नरेंद्र नोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया. कपिल मिश्रा ने कहा, "मॉडल टाउन विधानसभा से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया जाना बड़े सौभाग्य की बात."

बीजेपी के 57 उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. नीलदमन खत्री - नरेला सीट
  2. सुरेंद्र सिंह बिट्टू - तिमारपुर
  3. राजकुमार भाटिया - आदर्श नगर
  4. विजय भगत - बादली
  5. मनीष चौधरी- रिठाला
  6. रवींद्र कुमार इंद्राज - बवाना
  7. आजाद सिंह - मुंडका
  8. अनिल झा- किरारी
  9. रामचंद्र छावरिया - सुल्तानपुर माजरा
  10. करमसिंह कर्मा -  मंगोल पुरी(अ. जा.)
  11. विजेंद्र गुप्ता - रोहिणी
  12. रेखा गुप्ता - शालीमार बाग
  13. डॉ एस. सी. वत्स ­- शकूर बस्ती
  14. तिलक राम गुप्ता­­ - त्रिनगर
  15. डॉ महेंद्र नागपाल - वजीरपुर
  16. कपिल मिश्रा - मॉडल टाउन
  17. जय प्रकाश - सदर बाजार
  18. सुमन कुमार गुप्ता - चांदनी चौक
  19. रवींद्र गुप्ता- मटिया महल
  20. लता सोढ़ी - बल्लीमारान
  21. योगेंद्र चंदोलिया - करोल बाग
  22. परवेश रतन - पटेल नगर
  23. सुभाष सचदेवा - मोती नगर
  24. कैलाश सांखला - मादीपुर
  25. राजीव बब्बर - तिलक नगर
  26. आशीष सूद - जनकपुरी
  27. संजय सिंह - विकास पुरी
  28. कृष्ण गहलोत - उत्तम नगर
  29. प्रद्युम्न राजपूत - द्वारका
  30. राजेश गहलोत - मटियाला
  31. अजीत खरखरी - नजफगढ़
  32. सतप्रकाश राणा - बिजवासन
  33. विजय पंडित - पालम
  34. सरदार आर. पी. सिंह - राजिंदर नगर
  35. सरदार इमरित सिंह बख्शी - जंगपुरा
  36. शैलेंद्र सिंह मोंटी- मालवीय नगर
  37. अनिल शर्मा - आर. के पुरम
  38. ब्रह्म सिंह तंवर - छतरपुर
  39. अरविंद कुमार - देवली
  40. खुशी राम - अंबेडकर नगर
  41. शिखा राय - ग्रेटर कैलाश
  42. विक्रम बिधूड़ी- तुगलकाबाद
  43. रामवीर सिंह बिधूड़ी - बदरपुर
  44. ब्रह्म सिंह- ओखला
  45. किरण वैद - त्रिलोक पुरी
  46. राजकुमार ढिल्लो - कोंडली
  47. रवि नेगी - पटपड़गंज
  48. अभय कुमार वर्मा - लक्ष्मी नगर
  49. ओ. पी. शर्मा - विश्वास नगर
  50. अनिल वाजपेई - गांधी नगर
  51. जितेंद्र महाजन - रोहताश नगर
  52. कौशल मिश्रा - सीलमपुर
  53. अजय महावर - घोंडा
  54. नरेश गौड़- बाबरपुर
  55. रणजीत कश्यप- गोकुलपुर
  56. जगदीश प्रधान - मुस्तफाबाद
  57. मोहन सिंह बिष्ट - करावल नगर

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Jan 2020,04:40 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT