Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bhojpuri Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भोजपुरी स्टार समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का नया गाना 'हमर कमर कमानी बा' रिलीज

भोजपुरी स्टार समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का नया गाना 'हमर कमर कमानी बा' रिलीज

Bhojpuri Song: इस गाने के वीडियो में समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

क्विंट हिंदी
भोजपुरी
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bhojpuri Song</p></div>
i

Bhojpuri Song

(फोटो-SFC Music स्क्रीनशॉट)

advertisement

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर समर सिंह (Samar Singh) का नया गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस भोजपुरी गाने के बोल (Bhojpuri gaana) ‘कमर कमानी बा’ (Kamar Kamani Ba) हैं, वीडियो को SFC Music नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. रिलीज हुए नए वीडियो में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को डांस करते देखा जा सकता हैं. गाने में दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

इस गाने के वीडियो में समर सिंह (Samar Singh Latest Video) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस भी अपनी कातिल अदाओं ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रहीं है. आज रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने के इस वीडियों को अब तक यूट्यूब पर 65000 से ज्यादा व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) ‘कमर कमानी बा’ (Kamar Kamani Ba) को समर सिंह ने अपनी आवाज दी है और उनका साथ शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने दिया है. वहीं इस गाने को साई प्रकाश ने लिखा हैं, म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी प्रिंस सिंह राजपूत, एडीटर पप्पू वर्मा, निर्माता सुल्तान अंसारी हैं. सहयोग विष्णु विश्वकर्मा का है, संयोजक रजनीश पाठक हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT