Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Crime Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में 19 साल की लड़की देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में 19 साल की लड़की देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

एक युवती को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है जो कि शिक्षिका बताई जा रही है- पुलिस

क्विंट हिंदी
क्राइम
Published:
<div class="paragraphs"><p>यूपी: मैनपुरी से 19 साल की लड़की गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पिस्टल</p></div>
i

यूपी: मैनपुरी से 19 साल की लड़की गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पिस्टल

फोटो- IANS

advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद मैनपुरी (Mainpuri) से एक वीडियो सामने आया है जिसमें गिरफ्तार हुई लड़की के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल बरामद की है. पुलिस बताया कि जानकारी के मुताबिक लड़की पेशे से शिक्षिका है और उसकी उम्र महज 19 साल है.

सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार हुई लड़की का नाम करिश्मा यादव है, जो जनपद फिरोजाबाद के थाना दक्षिणी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. करिश्मा के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और वो उसकी दादी और एक छोटी बहन साथ अपने मैनपुरी में रठौरा नामक गांव में अपने मामा के साथ रहती है.

सूत्र ये भी बता चुके हैं कि इस लड़की ने अपने मामा पर ही एक दिन तमंचा ताना था. मंगलवार, 12 अप्रैल को जब ये मैनपुरी आ रही थी,तभी एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली और महिला कांस्टेबल ने इस युवती को शहर के जेल चौराहे से पकड़ लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

हालांकि पुलिस अभी इसकी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है, साथ ही पुलिस ये भी पता नहीं लगा पाई है कि लड़की के पास देसी पिस्टल कहां से आई है और उसका मकसद क्या था.

पुलिस ने यही बताया कि उनकी जांच पड़ताल में पाया गया कि इस युवती की उम्र केवल 19 साल की है जिसने मात्र बारहवीं तक की पढ़ाई की है. मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, "आज एक युवती को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है जो कि शिक्षिका बताई जा रही है आगे की जांच पड़ताल की जा रही है."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT