Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कॉर्डेलिया क्रूज पहुंचा मुंबई, BMC करेगा सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग

कॉर्डेलिया क्रूज पहुंचा मुंबई, BMC करेगा सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग

यात्रियों को उतरने से पहले आरटी-पीसीआर कराने की सलाह दी जाएगी.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>कोरोना का कहर: मुंबई-गोवा कार्डेलिया क्रूज पर फंसे 2000 यात्री, कई पॉजिटिव</p></div>
i

कोरोना का कहर: मुंबई-गोवा कार्डेलिया क्रूज पर फंसे 2000 यात्री, कई पॉजिटिव

फोटो-IANS

advertisement

मंगलवार 4 जनवरी को शाम 6 बजे कॉर्डेलिया क्रूज(Cordelia cruise) मुंबई पहुंचा है.जहां पर बीएमसी (BMC) की टीम सभी 66 कोविड पॉजिटिव(Covid19) यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगी. यात्रियों को उतरने से पहले आरटी-पीसीआर कराने की सलाह दी जाएगी.

बीएमसी ने बताया है कि कॉर्डेलिया क्रूज के सभी 66 कोरोना पॉजिटिव यात्रियों को निर्धारित सुविधाओं पर आइसोलेशन में रखा जाएगा. सभी यात्रियों को आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा और उनके COVID19 परीक्षा परिणाम आने के बाद ही जहाज से उतरने की अनुमति दी जाएगी.

बीएमसी की चिकित्सा अधिकारी प्राजक्ता अंब्रेकर ने बताया कि कॉर्डेलिया क्रूज पर 66 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से 6 लोग गोवा में उतरे, बाकी 60 लोग आज मुंबई लौट आए हैं. जहाज पर सवार सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा, कल सुबह 7 बजे तक उनकी रिपोर्ट आ जाएगी.

उन्होंने आगे बताया कि कोरोना पॉजिटिव यात्रियों को कॉर्डेलिया जहाज पर आइसोलेशन में रखा जाएगा, उनके सैंपल जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे. निगेटिव रिपोर्ट वाले यात्रियों को 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

आपको बता दें,मुंबई से गोवा आए कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर सवार 2 हजार से अधिक लोगों में से 66 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं इन 66 लोगों में 6 क्रू मेंबर्स है. ये सब लोग गोवा नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT