Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मध्यप्रदेश : जेल से छूटा आरोपी, दोबारा सर्वाइवर से दुष्कर्म का आरोप

मध्यप्रदेश : जेल से छूटा आरोपी, दोबारा सर्वाइवर से दुष्कर्म का आरोप

आरोप है कि आरोपी सर्वाइवर पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>MP: बांदा में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी चाचा फरार</p></div>
i

MP: बांदा में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी चाचा फरार

null

advertisement

जबलपुर के पाटन में दुष्कर्म के आरोपी द्वारा दोबारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने इस बार अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सर्वाइवर के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. इस वारदात की जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि साल 2020 में आरोपी विवेक पटेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था.

जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया और विवेक को जेल जाना पड़. आरोप है कि कुछ महीनों पहले जब विवेक जेल से छूटकर आया तो सर्वाइवर पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा और धमकी देने लगा. जब सर्वाइवर द्वारा केस वापस नहीं लिया गया तो आरोपी विवेक पटेल अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके घर पहुंचा और मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. विवेक के साथी ने भी उसे हवस का शिकार बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए दोनों उसके घर से भाग निकले.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बहरहाल इस वारदात से यह भी स्पष्ट हो गया कि आरोपी को ना तो कानून का खौफ है और ना ही उसके मन में किसी प्रकार का अपराध बोध है. पुलिस आरोपी विवेक पटेल और उसके दोस्त की तलाश में जुटी हुई है, और इसके लिए कई टीमें आरोपी के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT