Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-201914 फसलों की MSP बढ़ी, रेहड़ी-पटरी वालों को लोन- कैबिनेट का फैसला

14 फसलों की MSP बढ़ी, रेहड़ी-पटरी वालों को लोन- कैबिनेट का फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला       

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले 
i
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले 
(फोटो: PIB/Twitter)

advertisement

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. जिसके बाद किसानों के लिए भी बड़े ऐलान किए गए. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि किसान अब जहां चाहे वहां फसल बेच पाएंगे. इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वाले लोगों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, पीएम स्वनिधि योजना के तहत देशभर के रेहड़ी-पटरी वालों को मदद दी जाएगी.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रेहड़ी-पटरी वाले लोगों को राहत देने को लेकर कहा, ऐसे सभी लोगों को 10 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा. ये योजना लंबे समय तक चलेगी. उन्होंने बताया,

50 लाख लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा. चाय पकौड़ा, सब्जी, सलून, मोची, लॉन्ड्री, पान की दुकानें आदि को भी इसका फायदा मिलेगा. इन लोगों को दिए गए लोन को समय पर वापस करने पर 7% लोन बैंक अकाउंट में वापस किया जाएगा.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने बताया कि, इस बार देश में बंपर पैदावार हुई है. वहीं अब तक 360 मीट्रिक टन गेंहू खरीदा गया है. इसी तरह कई फसलों में वृद्धि देखी गई है.

किसानों के लिए बड़े ऐलान

  • किसान को उसके उत्पादन का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाएगा.
  • तीन लाख रुपये तक के अल्पकालीन लोन की तिथि भी 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है.
  • तीन लाख रुपये तक के लोन पर 2 प्रतिशत तक बैंक ब्याज दर में छूट
  • जो समय पर अपना कर्ज चुकाएगा उस किसान को 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा.
  • 14 खरीफ फसलों की MSP में 50-83% का इजाफा होगा.
  • मक्का के समर्थन मूल्य में 53 फीसदी की बढ़ोतरी , तूअर और मूंग में 58 फीसदी की बढ़ोतरी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 01 Jun 2020,04:35 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT