Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Monsoon: उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, अन्य राज्यों का क्या है हाल?

Monsoon: उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, अन्य राज्यों का क्या है हाल?

Monsoon Update मौसम विभाग द्वारा राज्य में रेड अलर्ट जारी जिसके कारण सभी स्कूल कॉलेज दो दिन के लिए बंद रहेंगे.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>23 राज्यों में भारी बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली में खतरे के पार यमुना</p></div>
i

23 राज्यों में भारी बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली में खतरे के पार यमुना

(फोटो: PTI)

advertisement

मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मानसून की बारिश के कारण कई राज्यों में भारी नुकसान हुआ और कई राज्यों में इस बार मानसून गर्मी से राहत लेकर नहीं, ब्लकि तबाही लेकर आया है.

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार राज्य में बारिश के साथ आंधी तूफान आने की आशंका भी जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और अगले 2 दिनों के दौरान हरियाणा में भी भारी बारिश की भी संभावना है. हालांकि, इन राज्यों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसके कारण राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज दो दिन के लिए बंद रहेंगे.

मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन तक उत्तराखंड में बारिश लगातार जारी रहेगी. भारी वर्षा के चलते बद्रीनाथ नैशनल हाईवे भी भूस्खलन के कारण बंद हुआ.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में मौसम विभाग द्वारा हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. देश की राजधानी दिल्ली में भी यमुना में आई बाढ़ को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनजमेंट अथॉरिटी ने सभी सकूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. स्कूल- कॉलेज के साथ अथॉरिटी ने कुछ ऑफिस में भी रविवार तक छुट्टी घोषित कर दी है.

यमुना में आई बाढ़ से दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर गया है

फोटो- ANI

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT