Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Surekha Yadav: भारत की पहली महिला लोको पायलट ने वंदे भारत चला रचा इतिहास

Surekha Yadav: भारत की पहली महिला लोको पायलट ने वंदे भारत चला रचा इतिहास

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी यादव ने सुरेखा यादव की उपलब्धि पर लिखा, "वंदे भारत - नारी शक्ति द्वारा संचालित."

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Surekha Yadav</p></div>
i

Surekha Yadav

(फोटो: ट्विटर)

advertisement

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है. सुरेखा यादव पूरी तरह से भारत में निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली महिला बन गई हैं. सुरेखा यादव ने 13 मार्च को सोलापुर स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी यादव ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "वंदे भारत - नारी शक्ति द्वारा संचालित. वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव."

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है. सुरेखा यादव पूरी तरह से भारत में निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली महिला बन गई हैं.

(फोटो: ट्विटर)

सुरेखा यादव ने 13 मार्च को सोलापुर स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया.

(फोटो: ट्विटर)

450 किमी के इस सफर को पूरा करने के बाद, CSMT स्टेशन पर उनका सम्मान भी किया गया.

(फोटो: ट्विटर)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं. अपनी उपलब्धियों के लिए उन्होंने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं.

(फोटो: ट्विटर)

रेलवे ने यादव की इस उपलब्धि पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन करते हुए उनका वीडियो भी रिलीज किया है, जिसमें वो पुणे से मुंबई के बीच के पहाड़ पर ट्रेन का संचालन कर रही हैं.

(फोटो: ट्विटर)

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी यादव ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "वंदे भारत - नारी शक्ति द्वारा संचालित. वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव."

(फोटो: ट्विटर)

सेंट्रल रेलवे ने CSMT-सोलापुर और CSMT-साईनगर शिरडी रूट पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की हैं, जिन्हें 10 फरवरी 2023 को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी.

(फोटो: ट्विटर)

वंदे भारत ट्रेनों को आरडीएसओ ने डिजाइन किया है और चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने इसका निर्माण किया है.

(फोटो: ट्विटर)

पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को ट्रेन के इनॉगरल रन को हरी झंडी दिखाई थी. पैसेंजर्स को लेकर पहली वंदे भारत ट्रेन 17 फरवरी 2019 को दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी.

(फोटो: ट्विटर)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT