मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BJP ने मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी के प्रदेश अध्यक्ष बदले, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

BJP ने मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी के प्रदेश अध्यक्ष बदले, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

BJP ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड, रिकमैन मोमिन को मेघालय और एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>BJP ने नागालैंड,मेघालय और पुड्डुचेरी में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की</p></div>
i

BJP ने नागालैंड,मेघालय और पुड्डुचेरी में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की

फोटो- JP Nadda Twitter/X

advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने नागालैंड, मेघालय और पुड्डुचेरी में पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड, रिकमैन मोमिन को मेघालय और एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

पार्टी आलाकमान ने नागालैंड,मेघालय और पुड्डुचेरी में नए प्रदेश अध्यक्षों का नियुक्ति पत्र जारी किया

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नागालैंड, मेघालय और पुड्डुचेरी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर अलग-अलग पत्र जारी करते हुए बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी संगठन में बदलाव कर उसे और ज्यादा मजबूत करने के मिशन के तहत बीजेपी आलाकमान ने नागालैंड प्रदेश बीजेपी के अपने वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

इसके साथ ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक और पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के पार्टी संगठन में भी फेरबदल करते हुए रिकमैन मोमिन को मेघालय प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

मेघालय के नए प्रदेश अध्यक्ष रिकमैन मोमिन का नियुक्त पत्र

फोटो- Access By Quint Hindi

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
पार्टी आलाकमान ने पुड्डुचेरी प्रदेश संगठन में भी बदलाव करते हुए अपने राज्य सभा सांसद एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

पुड्डुचेरी के नए प्रदेश अध्यक्ष एस. सेल्वगनबथी का नियुक्त पत्र

फोटो- Access By Quint Hindi

बता दें कि बीजेपी मेघालय और नगालैंड में गठबंधन सरकार में शामिल है. मेघालय और नगालैंड में इसी साल 27 फरवरी को विधानसभा के चुनाव हुए थे और 2 मार्च को नतीजे घोषित किए गए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT