मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, 50-50% फॉर्मूले पर सहमति-18 मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, 50-50% फॉर्मूले पर सहमति-18 मंत्रियों ने ली शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट में एकनाथ शिंदे गुट के 9 और बीजेपी के 9 मंत्री होंगे.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, 50-50% फॉर्मूले पर सहमति-18 मंत्रियों ने ली शपथ</p></div>
i

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, 50-50% फॉर्मूले पर सहमति-18 मंत्रियों ने ली शपथ

फोटोः क्विंट

advertisement

महाराष्ट्र में (Maharashtra) आखिरकार कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) हो गया है. करीब एक महीने के मंथन के बाद मंंत्रियों के नाम पर मुहर लग गई है. बीजेपी (BJP) और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट में फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूले पर मुहर लगी है. एकनाथ शिंदे कैबिनेट (Eknath Shinde Cabinet) में कुल 18 मंत्री हैं. जिसमें बीजेपी से 9 और शिंदे गुट से 9 मंत्रियों को जगह दी गई है.

शिवसेना से बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को सीएम पद की शपथ ली थी. साथ ही बीजेपी नेता देवेंद्र फडणीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी. तभी से दोनों दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे थे.

बीजेपी से इन नेताओं को मिली जगह

  1. चंद्रकांत पाटिल

  2. सुधीर मुनगंटीवार

  3. गिरीश महाजन

  4. सुरेश खाड़े

  5. राधाकृष्ण विखे पाटिल

  6. रवींद्र चव्हाण

  7. मंगल प्रभात लोढ़ा

  8. विजयकुमार गावित

  9. अतुल मोरेश्वर सावे

मंत्रिमंडल में एकनाथ शिंदे गुट के ये नेता

  1. दादा भूसे

  2. शंभूराज देसाई

  3. संदीपन भुमरे

  4. उदय सामंत

  5. तानाजी सावंत

  6. अब्दुल सत्तार

  7. दीपक केसरकर

  8. गुलाबराव पाटिल

  9. संजय राठौड़

बड़ी बात यह है कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री शामिल नहीं हैं. लिस्ट में संजय राठौड़ का नाम भी शामिल है. संजय राठौड़ पर टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में आरोप लगे थे. इसके साथ ही महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि "भारी दिल" के साथ बीजेपी को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की जगह एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का फैसला करना पड़ा.

मंत्रिमंडल विस्तार में एकनाथ शिंदे ने अपने करीबियों पर भी भरोसा जताया है. कैबिनेट में दीपक केसरकर, दादा भूसे, शंभूराज को जगह दी गई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT