मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अमृतसर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने किया रोड शो, पंजाब फतह का मना जश्न

अमृतसर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने किया रोड शो, पंजाब फतह का मना जश्न

Punjab Election: भगवंत मान पंजाब की धूरी विधानसभा सीट से 58,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>पंजाब फतह का मन रहा जश्न, अमृतसर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो जारी</p></div>
i

पंजाब फतह का मन रहा जश्न, अमृतसर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो जारी

(फोटो- आम आदमी पार्टी, ट्विटर)

advertisement

पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाने के लिए अमृतसर में रोड शो शुरू हो गया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अमृतसर पहुंचकर भगवंत मान के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका. भगवंत मान ने एयरपोर्ट पहुंचकर दोनो नेताओं का स्वागत किया.

भगवंत मान पंजाब की धूरी विधानसभा सीट से 58,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की और शुक्रवार को मोहाली में पार्टी विधायकों की मीटिंग के दौरान पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए.

उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ के राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की. भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में 92 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की है. 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी ने 2 और शिरोमणि अकाली डाली ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है.

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नई सरकार, शासन को लोगों के घर-द्वार तक ले जाने का प्रयास करेगी ताकि उन्हें समाधान के लिए राज्य की राजधानी के चक्कर न लगाना पड़ें.

हम लोगों को उनके घरों में आराम से सभी सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे. हम किसानों के खेतों में भी घर-घर जाकर वोट मांगने गए थे. लेकिन हम जीतने के बाद, हम उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए कहते हैं, अपना काम करवाओ. मैं चाहता हूं कि कम से कम लोग अपना काम करवाने के लिए चंडीगढ़ आएं.
भगवंत मान

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 13 Mar 2022,10:38 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT