मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रॉबर्ट वाड्रा का भावुक संदेश- हम प्रियंका को देश को सौंप रहे हैं..

रॉबर्ट वाड्रा का भावुक संदेश- हम प्रियंका को देश को सौंप रहे हैं..

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ में रोड शो के जरिए जनता के बीच पहुंचीं.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
 ईडी ने बीकानेर लैंड डील मामले में वाड्रा के खिलाफ समन जारी किया था
i
ईडी ने बीकानेर लैंड डील मामले में वाड्रा के खिलाफ समन जारी किया था
(फोटो: पीटीआई)

advertisement

रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राजनीतिक पारी शुरू करने पर शुभकामनाएं दी हैं.

कांग्रेस महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ में रोड शो के जरिए जनता के बीच पहुंचीं. इस मौके पर रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट कर प्रियंका को शुभकामनाएं दीं.

फेसबुक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा, ‘’उत्तर प्रदेश में काम करने और भारत की जनता की सेवा करने के आपके नए सफर पर प्रियंका, आपको मेरी शुभकामनाएं. आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त, एक परफेक्ट वाइफ और हमारे बच्चों के लिए बेस्ट मदर रही हैं. राजनीतिक माहौल काफी खराब है, लेकिन मैं जानता हूं कि उनका (प्रियंका) लक्ष्‍य जनता की सेवा करना है. अब हम उन्हें भारत की जनता के हवाले कर रहे हैं. कृपया उनको सुरक्षित रखें.’’

राहुल और ज्योतिरादित्य के साथ प्रियंका का रोड शो

कांग्रेस पार्टी में महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार लखनऊ पहुंचीं. वे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एक रोड शो कर रही हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

लालबाग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी अपने रोड शो के दौरान लालबाग चौक में थोड़ी देर रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी. इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका को लालबाग में रैली करनी है. लेकिन वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, प्रियंका का संबोधन कुछ मिनट तक ही होगा.

प्रियंका की ट्विटर पर भी एंट्री

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी अपना हैंडल बना लिया है. ट्विटर पर वह अभी राहुल गांधी के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, अहमद पटेल, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस पार्टी को फॉलो कर रही हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 11 Feb 2019,04:23 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT