Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रूस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस और Meta के CEO पर लगाया बैन

रूस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस और Meta के CEO पर लगाया बैन

रूस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति, मेटा के सीईओ पर लगाया प्रतिबंध

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>रूस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस और Meta के CEO पर लगाया बैन</p></div>
i

रूस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस और Meta के CEO पर लगाया बैन

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

मास्को, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस (Russia) ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग समेत 29 अमेरिकी नागरिकों और कनाडा के 61 नागरिकों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाए हैं। ये जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि अमेरिका के जो बाइडेन प्रशासन द्वारा लगाए गए रूसी विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में कुल 29 अमेरिकी नागरिकों को रूस की स्टॉप लिस्ट में शामिल किया गया है।

इस सूची में शीर्ष अमेरिकी नेता, व्यवसायी, विशेषज्ञ और पत्रकार शामिल हैं और उन्हें अनिश्चित काल के लिए रूस में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।

रूस ने कनाडा द्वारा अपनाए गए रूसोफोबिक कोर्स के जवाब में देश की स्टॉप लिस्ट में कनाडा सरकार, रक्षा और मीडिया प्रतिनिधियों के एक समूह को भी शामिल किया है। कनाडा के 60 नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा द्वारा की गई कार्रवाइयों के जवाब में निकट भविष्य में स्टॉप लिस्ट का विस्तार किया जाएगा।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT