Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019States Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कानपुर में चंडीगढ़ जैसा 'कांड', गर्ल्स हॉस्टल में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

कानपुर में चंडीगढ़ जैसा 'कांड', गर्ल्स हॉस्टल में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी हॉस्टल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्विंट हिंदी
राज्य
Published:
<div class="paragraphs"><p>हॉस्टल में तहकीकात करती हुई पुलिस&nbsp;</p></div>
i

हॉस्टल में तहकीकात करती हुई पुलिस 

सोशल मीडिया

advertisement

UP में कानपुर के रावतपुर थाना इलाके में स्थित श्रीनिवास गर्ल्स हॉस्टल में चंडीगढ़ मामले की तर्ज पर हॉस्टल की लड़कियों ने कर्मचारी द्वारा उनके अश्लील वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है. इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर मोबाइल की जांच के लिए सर्विलांस टीम को लगाया है. वहीं आरोपों के आधार पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस फिलहाल आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने जा रही है. इसकी जानकारी एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने मीडिया को दी.

हॉस्टल की छात्राओं ने क्या कहा?

कर्मचारी के बरामद मोबाइल में छात्राओं के कई वीडियो हैं उनका कहना है कि हम लोगों के विरोध पर शुरुआत में हॉस्टल वार्डन कर्मचारी का सपोर्ट कर रही थीं. लेकिन थाने आने के बाद पुलिस ने सख्त रवैया दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके मोबाइल की भी जांच हो रही है. मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो छात्राओं ने देखे हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

फिलहाल छात्राओं की शिकायत पर घटना के बाद हॉस्टल में पहुंची पुलिस ने आरोपी से जब मोबाइल मांगा तो उसने आनाकानी की. जिस पर पुलिस ने आरोपी की पिटाई भी कर दी. जिसका वीडियो छात्राओं ने खुद हॉस्टल के अंदर बनाया. पुलिस द्वारा मोबाइल खोलने के बाद छात्राओं ने मोबाइल में कई अश्लील वीडियो देखे. छात्राओं का कहना है कि आज सुबह उन लोगों ने अपने साथी का वीडियो बनाते आरोपी को देखा था.

आपको याद होगा हाल ही में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा और उसके ब्वॉयफ्रेंड को छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT