Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘चीन विवाद पर मोदी नाराज’,ट्रंप के दावे को भारत ने बताया गलत-सूत्र

‘चीन विवाद पर मोदी नाराज’,ट्रंप के दावे को भारत ने बताया गलत-सूत्र

भारत-चीन गतिरोध पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

क्विंट हिंदी
दुनिया
Updated:
भारत-चीन गतिरोध पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
i
भारत-चीन गतिरोध पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
(फोटोः Altered By Quint)

advertisement

भारत और चीन के बीच गतिरोध के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं.

ट्रंप ने कहा है, ''भारत और चीन के बीच एक बड़ा विवाद चल रहा है...भारत खुश नहीं है, शायद चीन भी खुश नहीं है. मैंने पीएम (नरेंद्र) मोदी से बात की. चीन के साथ जो चल रहा है, उसे लेकर वह अच्छे मूड में नही हैं.''

हालांकि, न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है, ‘’पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल फिलहाल कोई कॉन्टेक्ट नहीं हुआ है. उनके बीच पिछली कन्वर्सेशन 4 अप्रैल 2020 को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर हुई थी.’’

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह भारत और चीन की सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के दौरान दोनों देशों के बीच जोर पकड़ते सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए ‘तैयार, इच्छुक और सक्षम’ हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘’हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका उनके इस समय जोर पकड़ रहे सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है.’’

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा कही जाने वाली 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर विवाद है. पूर्वी लद्दाख में 5 मई की शाम को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति खराब हो गई. इस हिंसा में कई भारतीय और चीनी सैनिक घायल हो गए थे. उत्तरी सिक्किम में भी 9 मई को इसी तरह की घटना घटी थी.

भारत ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध को सुलझाने के लिए वह चीन के साथ सैन्य और राजनयिक स्तर पर बात कर रहा है. इसके साथ ही उसने कहा कि देश अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के अपने संकल्प पर अटल है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 May 2020,08:15 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT