Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019काशी में रणवीर और कृति का रैंप वॉक, मनीष मल्होत्रा के शो में पहना बनारसी सिल्क| Photos

काशी में रणवीर और कृति का रैंप वॉक, मनीष मल्होत्रा के शो में पहना बनारसी सिल्क| Photos

Bollywood News: कृति ने बनारसी सिल्क से बना लाल रंग का ऑउटफिट पहना और रणवीर भी ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखे.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>मनीष मल्होत्रा के शो में कृति सेनन और रणवीर सिंह ने रैंप वॉक किया&nbsp;</p></div>
i

मनीष मल्होत्रा के शो में कृति सेनन और रणवीर सिंह ने रैंप वॉक किया 

Photo: इंस्टाग्राम 

advertisement

Varanasi: काशी में रविवार, 14 अप्रैल की शाम नमो घाट के किनारे बनारसी हस्तकला को प्रदर्शित करता एक शो आयोजित किया गया. इस शो के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कृति सेनन (kriti sanon) बनारस पहुंचे थे. उन्होंने यहां मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े पहन कर रैंप वॉक किया. कृति ने बनारसी सिल्क का बना लाल रंग का ऑउटफिट पहना और रणवीर भी ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखे. मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, ''भारत के धरोहर के माध्यम से, मैं “आधुनिक फैशन एवं परंपरा” को साथ लाकर काशी के इस ऐतिहासिक धरोहर को रणवीर सिंह और कृति सेनन के साथ प्रदर्शित करने जा रहा हूं.''

इस शो को नमो घाट के किनारे आयोजित किया गया. शो की कुछ खूबसूरत तस्वीरें देखिए.

कृति सेनन और रणवीर सिंह मनीष मल्होत्रा के शो में रैंपवॉक करने बनारस पहुंचे. 

Photo: इंस्टाग्राम 

कृति सेनन लाल रंग के कपड़ों में दिखीं जो बनारसी सिल्क से बने थे. 

Photo: इंस्टाग्राम 

इस फैशन शो की थीम- 'बनारसी साड़ी-भारतीय संस्कृति और शिल्पकारों की एक टेपेस्ट्री' थी'.

Photo: इंस्टाग्राम 

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

फैशन शो में रणवीर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आये.

Photo: इंस्टाग्राम 

दोनों ही सितारे मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए ट्रेडिशनल ऑउटफिट में जलवा बिखेरते दिखे.

Photo: इंस्टाग्राम (@manishmalhotra)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT