Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CM केजरीवाल ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, भगवंत मान भी रहे साथ | Photos

CM केजरीवाल ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, भगवंत मान भी रहे साथ | Photos

Ram Temple: सीएम केजरीवाल ने कहा, "रामलला के दर्शन करके एक असीम शांति का अनुभव हुआ."

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>CM केजरीवाल ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, भगवंत मान भी रहे साथ | Photos</p></div>
i

CM केजरीवाल ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, भगवंत मान भी रहे साथ | Photos

फोटो: X/Arvind Kejriwal

advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) सोमवार, 12 फरवरी को अपने परिवार के साथ अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann ) और उनका परिवार भी साथ रहा. उन्होने अपने X हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा " माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ."

बता दें केजरीवाल ने कहा था वो सपरिवार रामलला के दर्शन के लिए राम मंंदिर जाएंगे. जिसके बाद उन्होंने परिवार संग रामलला का आशीर्वाद लिया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा  "रामलला के दर्शन करके एक असीम शांति का अनुभव हुआ, बहुत अच्छा लगा. उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है."

फोटो: X/Arvind Kejriwal

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केजरीवाल और मान भगवंत परिवार सहित राम मंदिर में करीब सवा घंटे तक रहे.  बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने राममंदिर की भव्यता की तारीफ भी की.

फोटो: X/Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल अपनी मां के साथ राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे.

फोटो: X/Arvind Kejriwal

केजरीवाल और भगवंत मान के साथ चंपत राय भी मौजूद रहे.

फोटो: X/Arvind Kejriwal

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT