Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019All sports  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारत-चीन पर विवादित ट्वीट को लेकर सस्पेंड हो गए CSK के टीम डॉक्टर

भारत-चीन पर विवादित ट्वीट को लेकर सस्पेंड हो गए CSK के टीम डॉक्टर

क्विंट हिंदी
अन्य खेल
Published:
 फाइल फोटो
i
फाइल फोटो
(फोटो: IPL)

advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 जून को अपने टीम डॉकटर मधु थोट्टापिल्लनी को सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर मधु ने लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर चल रही हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को लेकर विवादित ट्वीट किया था.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं और वो खुद आर्मी में ऑनररी लेफ्टिनेंट का रैंक लिए हुए हैं. टीम ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर डॉक्टर को सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने बयान में लिखा कि 'मैनेजमेंट को डॉकटर मधु थोट्टापिल्लनी के इस व्यक्तिगत ट्वीट के बारे में जानकारी नहीं थी. उनको टीम डॉक्टर के पद से सस्पेंड किया जा चुका है. चेन्नई सुपर किंग को उनके ऐसे विवादित ट्वीट पर खेद है'

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

डॉकटर मधु थोट्टापिल्लनी CSK के साथ शुरुआत से जुड़े हैं और स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं. मंगलवार को जब भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों के शहीद होने की खबर आई तब उन्होंने ये विवादित ट्वीट किया. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट लिखा था. हांलाकि विवाद होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया और अपने अकाउंट को प्रोटेक्ट कर लिया.

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना ने बताया है कि गलवान घाटी में बीती रात (चीन से) एक हिंसक झड़प हुई, इस झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए. भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT