ADVERTISEMENTREMOVE AD

लोकसभा चुनाव 2024 Phase 6 Voting: शाम 5 बजे तक 58% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 78% वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें.

Updated
चुनाव
14 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा

Lok Sabha Election 2024, Phase 6 Voting in Hindi Live Updates: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग हुई. शाम 5 बजे तक 58 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

इस चरण में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, तीन पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व हाईकोर्ट जज चुनावी मैदान में हैं. कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, मेनका गांधी, धर्मेंद्र यादव समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान हैं.

इन राज्यों की सीटों पर हो रहे मतदान:

उत्तर प्रदेश (14 सीट): सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही

हरियाणा (10 सीट): कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी- महेंद्रगढ़, गुडगांव, फरीदाबाद, हिसार

बिहार (8 सीट): पश्चिम चंपारण, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर, शिवहर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान

पश्चिम बंगाल (8 सीट): तामलुक, झारग्राम, मेदिनीपुर, बांकुरा, विष्णुपुर, कांथी, घाटल, पुरुलिया

दिल्ली (7 सीट): पूर्व दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली

ओडिशा (6 सीट): संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर

झारखंड (4 सीट): गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, रांची

जम्मू-कश्मीर (1 सीट): अनंतनाग - राजौरी

लोकसभा चुनाव 2019 में इन सीटों पर क्या हुआ?: 2019 में, विपक्षी इंडिया ब्लॉक और सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल पार्टियों ने इन 58 सीटों में से क्रमशः पांच और 45 सीटें जीतीं. इनमें से 40 सीटों पर अकेले बीजेपी ने जीत हासिल की. वोट शेयर के संदर्भ में, एनडीए में शामिल पार्टियों को 51.36% वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक पार्टियों को 28.66% वोट मिले.

हालांकि, कांग्रेस ने इनमें से एक भी सीट नहीं जीती, गैर-गठबंधन वाली बीएसपी और बीजू जनता (बीजेडी) के अलावा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और समाजवादी पार्टी (एसपी), जो अब इंडिया ब्लॉक में हैं, विजेताओं में से थीं.

यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर लाइव अपडेट.

6:01 PM , 25 May

दिल्ली में शाम 5 बजे तक 53.73% वोटिंग

  • चांदनी चौक- 53.27%

  • ईस्ट दिल्ली- 53.69%

  • नई दिल्ली- 50.44%

  • नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 57.97%

  • नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 53.17%

  • साउथ दिल्ली- 51.84%

  • वेस्ट दिल्ली- 54.15%

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
6:00 PM , 25 May

उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 52.02% वोटिंग

  • इलाहाबाद- 49.30%

  • अंबेडकर नगर- 59.53%

  • आजमगढ़- 54.20%

  • बस्ती- 55.03%

  • भदोही- 50.67%

  • डुमरियागंज- 50.62%

  • जौनपुर- 52.65%

  • लालगंज- 52.86%

  • मछलीशहर- 52.10%

  • फूलपुर- 46.80%

  • प्रतापगढ़- 49.65%

  • संतकबीरनगर- 51.11%

  • श्रावस्ती- 50.71%

  • सुल्तानपुर- 53.60%

5:55 PM , 25 May

बिहार में शाम 5 बजे तक 52.24% वोटिंग

  • गोपालगंज- 46.77%

  • महाराजगंज- 49.15%

  • पश्चिम चंपारण- 55.22%

  • पूर्वी चंपारण- 55.78%

  • शिवहर- 54.37%

  • सीवान- 47.49%

  • वैशाली- 56.11%

  • वाल्मीकि नगर- 54.09%

5:51 PM , 25 May

लोकसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक 58% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 78% वोटिंग

  • बिहार- 52.24%

  • हरियाणा- 55.93%

  • जम्मू-कश्मीर- 51.35%

  • झारखंड- 61.41%

  • दिल्ली- 53.73%

  • ओडिशा- 59.60%

  • उत्तर प्रदेश- 52.02%

  • पश्चिम बंगाल- 77.99%

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 25 May 2024, 7:00 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×