ADVERTISEMENTREMOVE AD

बेवफाई से आहत युवती प्रेमी के घर के आगे खुले आसमान के नीचे 55 घंटे से दे रही धरना

युवती की जिद है कि उत्तम से कम से कम एक बार उसकी बात कराई जाए, लेकिन उत्तम के घरवालों ने दरवाजा बंद कर लिया है.

Published
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत एक लड़की उसके घर के आगे पिछले 55 घंटे से धरने पर बैठी है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठी इस लड़की को मनाने के लिए मुहल्ले के लोग तो आगे आए, लेकिन प्रेमी और उसके घर के लोग उसकी गुहार पर नहीं पसीज रहे। बताया जा रहा है कि लड़की के धरना पर बैठने की खबर मिलते ही उसका प्रेमी फरार हो गया है। वाकया धनबाद जिले के राजगंज का है।

लड़की के मुताबिक राजगंज का महेशपुर गांव निवासी उत्तम महतो और उसके बीच पिछले चार साल से मोहब्बत का रिश्ता है। वह धनबाद में एसएसएलएनटी कॉलेज में पढ़ती थी, तभी उत्तम के संपर्क में आई थी। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। उसने उससे शादी का वादा किया था। दोनों एक-दूसरे के परिजनों के घर भी एक साथ कई बार गये हैं। दोनों परिवारों के बीच शादी पर सहमति भी बन गई थी और इसकी तारीख भी तय हो गई। लेकिन तय तारीख से 20 दिन पहले उत्तम ने शादी से इनकार कर दिया। जब युवती को कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह अपनी दादी और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने प्रेमी के गांव महेशपुर पहुंची और युवक के घर के बाहर बैठ गई। इसके बाद उत्तम फरार हो गया और उसके घरवालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।

युवती की जिद है कि उत्तम से कम से कम एक बार उसकी बात कराई जाए, लेकिन उत्तम के घरवालों ने दरवाजा बंद कर लिया है। स्थानीय मुखिया सहित कई लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी है। बहुत समझाने बुझाने के बाद मुखिया की पहल पर उसने भोजन करना स्वीकार किया। गांव वालों ने उसे कंबल आदि दिए हैं। वह जहांधरना दे रही है, वहां अलाव भी जलाई गई है। मुखिया ने दोनों परिवार से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मुखिया ने इसकी सूचना राजगंज पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जब तक इस मामले में कोई लिखित कंप्लेन न हो तो वह किस आधार पर कार्रवाई कर सकती है। गुरुवार शाम चार बजे तक युवती का धरना जारी था।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×