ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिग्विजय सिंह बोले- ‘भगवा पहनकर लोग बेच रहे चूरन’

दिग्विजय सिंह पहले भगवा आतंकवाद जैसे मुद्दे उठा चुके हैं

Updated
छोटा
मध्यम
बड़ा
ADVERTISEMENTREMOVE AD

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित दिया है. दिग्विजय ने कहा है कि ‘भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं’. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित संत समागम में मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हिस्सा लेने पहुंचे दिग्विजय ने ये बयान संतों के बीच ही दिया. दिग्विजय सिंह पहले भी भगवा आतंकवाद जैसे मुद्दे उठाते आए हैं जिसके लिए वो बीजेपी नेताओं के निशाने पर रहे हैं.

दिग्विजय सिंह का एक वीडियो आया है इस वीडियो में वो कह रहे हैं

‘‘भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरण बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं..मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं. क्या यही है हमारा धर्म? जिन लोगों ने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है उनको ईश्वर माफ नहीं करेगा.’’
दिग्विजय सिंह

इसी मंच से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों को मेरा यहां आना अच्छा नहीं लगा उनकों लगता है कि धार्मिक मामलों से उनका ही लेना देना है. भारत की ताकत इसकी सैन्य या आर्थिक महाशक्ति होने में नहीं बल्कि आध्यात्मिक होने में है.’’ संत समागम को मध्यप्रदेश सरकार की आध्यात्मिक विभाग ने आयोजित किया था.

क्या स्वामी चिन्मयानंद की ओर था इशारा?

हाल ही में बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर एक छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया है. इस छात्रा ने जांच कर रही एसआईटी को सबूत के तौर पर कई वीडियो भी दिए हैं. स्वामी चिन्मयानंद एक संन्यासी हैं और स्वामी सुखदेवानंद विधि महाविद्यालय के वाइस चांसलर हैं.

भगवा आतंकवाद का भी उठा चुके हैं मुद्दा

दिग्विजय उन नेताओं में शुमार हैं जो भगवा आतंकवाद जैसे मुद्दे पर बोलते आए हैं. मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भी दिग्विजय सिंह ने कई बार भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया है. 2019 लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह को हार का सामना भी करना पड़ा था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×