ADVERTISEMENTREMOVE AD

Modi Cabinet 3.0: अमित शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, मोदी कैबिनेट में बंटे विभाग- देखिए लिस्ट

Modi Cabinet 3.0: प्रधानमंत्री मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली.

Updated
छोटा
मध्यम
बड़ा

मोदी कैबिनेट 3.0 (Modi Cabinet 3.0) के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. सोमवार, 10 जून को पोर्टफोलियो बांटे गए. कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ. अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के विभाग नहीं बदले गए हैं.

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री के दौरा पर लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने शपथ ली. उनके साथ 71 नेताओं ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली है. मोदी मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्री हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

किसे मिला कौन सा विभाग?

प्रधानमंत्री मोदी:

  • कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय

  • परमाणु ऊर्जा विभाग

  • अंतरिक्ष विभाग

  • सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और

  • अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं

कैबिनेट मंत्रियों के विभाग:

  1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री

  2. अमित शाह- गृह और सहकारिता मंत्री

  3. नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्री

  4. जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री

  5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री।

  6. निर्मला सीतारण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

  7. एस जयशंकर- विदेश मंत्री

  8. मनोहर लाल- आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री और विद्युत मंत्री

  9. एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री

  10. पीयूष गोयल- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

  11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री

  12. जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री

  13. रजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

  14. सर्वानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंंत्री

  15. विरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

  16. राम मोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री

  17. प्रह्लाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

  18. जुएल उरांव- जनजातीय मामलों के मंत्री

  19. गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्री

  20. अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

  21. ज्योतिराधित्य सिंधिया-  संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

  22. भूपेन्द्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

  23. गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री

  24. अनुपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्री

  25. किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

  26. हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

  27. मनसुख मांडविया- श्रम एवं रोजगार मंत्री और युवा मामले एवं खेल मंत्री

  28. जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्री और खान मंत्री

  29. चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

  30. सीआर पाटिल- जल शक्ति मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभाग:

  1. राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री.

  2. डॉ. जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री.

  3. अर्जुनराम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.

  4. प्रतापराव गणपतराव जाधव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

  5. जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.

राज्य मंत्री के विभाग:

  1. जितिन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

  2. श्रीपद नायक- ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

  3. पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

  4. कृष्णपाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

  5. रामदास अठावले- समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

  6. रामनाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

  7. नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

  8. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

  9. वी सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

  11. एसपी सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

  12. शोभा कारनदलाजे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

  13. कीर्ति वर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

  14. बीएल वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

  15. शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

  16. सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

  17. एल मुरुगन- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

  18. अजय टम्टा- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

  19. बंदी संजय कुमार- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

  20. कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

  21. भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

  22. सतीश चंद्र दुबे- कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

  23. संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

  24. रवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

  25. दुर्गादास उइके- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

  26. रक्षा खडसे- युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

  27. सुकांत मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

  28. सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

  29. तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

  30. राजभूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

  31. भूपति श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

  32. हर्ष मल्होत्रा- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

  33. निमुबेन बम्भानिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

  34. मुरलीधर मोहोळ- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

  35. जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

  36. पवित्र मार्गरीटा- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री

मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं

पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 21 सवर्ण, 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक मंत्री शामिल हैं. इसमें 18 वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं. कैबिनेट में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं हैं.

पीएम मोदी के इस नए मंत्रिमंडल में 11 एनडीए सहयोगी दलों से मंत्री बनाए गए हैं. इसमें से 43 ऐसे सांसद मंत्री बने हैं, जो संसद में 3 या उससे अधिक कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं. इसके साथ ही 39 ऐसे मंत्री बनाए गए हैं, जो पहले भी भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में इस बार 7 महिलाओं को जगह मिली है. निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बाभंणिया, रक्षा खडसे, शोभा करंदलाजे और अनुप्रिया पटेल का नाम शामिल है. बात दें कि 5 जून को भंग हुई पिछली मंत्रिपरिषद में 10 महिला मंत्री थीं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×