ADVERTISEMENTREMOVE AD

Holika Dahan 2022 Date: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा तिथि व पूजा विधि

Holika Dahan 2022: होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है.

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Holika Dahan 2022 Date, Shubh Muhurat: होली का त्योहार हर साल बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन धूम-धाम के साथ मनाया जाता है.

पहले दिन होलिका दहन होता है और उसके बाद अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 के दिन होगी, वहीं रंग गुलाल के साथ होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी. हिन्दु धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार, होलिका दहन को होलिका दीपक और छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है.

0

Holika Dahan 2022 Shubh Muhurat: होलिका दहन शुभ मुहूर्त

  • होलिका दहन इस साल गुरुवार, 17 मार्च 2022 को किया जाएगा.

  • होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 06 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, कुल अवधि - 01 घण्टा 10 मिनट्स की रहेगी.

Holika Dahan 2022: पूर्णिमा तिथि प्रारंभ व समाप्त

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 17 मार्च 2022 को 01:29 PM से

  • पूर्णिमा तिथि समाप्त- 18 मार्च 2022 को 12:47 PM से तक

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Holika Dahan 2022: होलिका दहन पूजा विधि

  • होलिका दहन वाली जगह पर होली से कुछ दिन पहले एक सूखे पेड़ रख दिये जाते है.

  • होलिका दहन के दिन शाम के वक्त उस पर लकड़ियां, घास, पुआल और गोबर के उपले रख उसमें आग लगाते हैं.

  • होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में परिवार के वरिष्ठ सदस्य से अग्नि प्रज्जवलित कर पूजन करते है.

  • पूजन के लिए एक थाली में रोली, चावल, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल और एक लोटा पानी लें.

  • होलिका पर चढ़ावा अर्पित करके, भगवान नरसिंह का नाम स्मरण करें.

  • अंत में होलिका दहन करके इसकी परिक्रमा करें.

  • होलिका दहन की अग्नि में गुलाल डालें.

  • इसके बाद अपने प्रियजनों और बड़ों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×