ADVERTISEMENT

महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी यादव

गुरुवार को पटना में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के विधायकों की बैठक हुई

Published
महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी यादव
i

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत के बाद जहां राजग में शामिल घटक दलों के बीच सरकार बनाने की कवायद प्रारंभ हो गई है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेतृत्व वाले महागठबंधन में सरगर्मी तेज है. गुरुवार को पटना में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

राबड़ी देवी के आवास पर हुई बैठक में फैसला

आरजेडी के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने आईएएनएस को बताया कि आरजेडी के नवनिर्वाचित विधायकों की गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बैठक हुई, जिसके बाद तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया.

इसके बाद महागठबंधन दल के नवनिर्वाचित विधायकों ने तेजस्वी को विधायक दल का नेता चुन लिया. इस बैठक में वामपंथी दल और कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक शामिल हैं. तेजस्वी ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को अभिवादन किया और उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित किया.

बता दें कि चुनाव में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT