ADVERTISEMENTREMOVE AD

Khesari Lal New Car: खेसारी लाल यादव ने खरीदी नई SUV कार, जानें उसकी कीमत व रफ्तार

Khesari Lal New Car: खेसारी लाल यादव ने एक बेहद लग्जरी और एक्सपेंसिव लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी कार खरीदी हैं. खेसारी ने अपनी इस नई कार की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Khesari Lal Yadav Land Rover Defender Car: सावन माह के दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव अपने भोजपुरी गानों को लेकर चर्चा में तो बने ही हुए वहीं आज वह एक महंगी कार को लेकर चर्चा में है, दरअसल उनकी इस नई कार की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav New Car) ने एक बेहद लग्जरी और एक्सपेंसिव लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी कार खरीदी हैं. खेसारी ने अपनी इस नई कार की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

खेसारी का नई गाड़ी के साथ वीडियो : Khesari Lal New Car

खेसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी नई गाड़ी की पूजा करवाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पंडित मंत्रोच्चारण के साथ कार की पूजा कर रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए खेसारी ने कैप्शन में लिखा, “आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए और आज ये कार भी आप लोगों की वजह से ही है.” वहीं फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर को नई गाड़ी खरीदने के लिए खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं.

0

लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत: Land Rover Defender

खेसारी लाल यादव ने जिस लैंड रोवर डिफेंडर SUV को खरीदा हैं उस कार की कीमत की बात करें तो 2.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बता दे कि टाटा मोटर्स के स्वामित्व लासी जगुआर लैंड रोवर डिफेंडर 1 करोड से 2.30 करोड़ तक की कीमत में आती है. वहीं इस एसयूवी की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये रफ्तार के महज 5 से 7 सेकेंड में ही पकड़ सकती है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बता दें खेसारी लाल यादव का नाम भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में सबसे ऊपर आता हैं. उनकी फिल्म हो या गाने सभी हिट रहते हैं वहीं एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डांसर और मॉडल भी हैं. वो 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. हिंदी के अलावा उन्होंने अवधि और हरियाणवी भाषा में भी काम किया है. वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी नजर आए थें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×