ADVERTISEMENTREMOVE AD

बर्थडे स्पेशल:प्रियंका चोपड़ा की ये अनसुनी बातें, जानते हैं आप?

2000 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीबुड और हॉलीबुड में अपनी पहचान बनाई 

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

प्रियंका चोपड़ा को हम पूर्व मिस वर्ल्ड, नेशनल अवॉर्ड विनर, एक्टर, सिंगर और इंटरनेशल स्टार के रुप में जानते हैं. 1983 में झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी एक सामान्य लड़की से बॉलीवुड की सेलिब्रिटी बनने की कहानी लोगों के लिए मिसाल है. प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीता और उसके बाद धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई.

हॉलीवुड के टीवी शो क्वॉन्टिको में प्रियंका के परफॉर्मेंस के बाद पूरी दूनिया में उनके नाम का डंका बजने लगा. प्रियंका की कामयाबी से जुड़ी कई कहानियां तो हम सभी ने कई बार पढ़ी और सुनी होंगी. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हो.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

1.प्रियंका का निक नेम जानते हैं आप?

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी कामयाबी का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा भले ही पर्दे पर कितनी ही संजीदा एक्टिंग करें, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वो कितनी नटखट और चंचल हैं. प्रियंका के बारे में आप ये बात शायद ही जानते हों कि उन्हें घर में प्यार से मिमी या फिर सनशाइन नाम से पुकारा जाता है.

Oh, hello...

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

0

2. क्रिमिनल साइकॉलजिस्ट बनने का सपना

साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद सिंगिंग में भी अपना हुनर आजमाया. लेकिन आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो बॉलीवुड में कदम रखेंगी.

प्रियंका चोपड़ा बचपन में इंजीनियर बनना चाहती थीं और बाद में वो क्रिमिनल साइकॉलजिस्ट बनने का सपना देखने लगीं. लेकिन मिस वर्ल्ड का ताज जैसे प्रियंका का इंतजार कर रहा था और फिर बॉलीवुड में एक्टिंग को प्रियंका ने बतौर करियर अपनाया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

3.फिटनेस फ्रिक, लेकिन जंक फूड की शौकीन

फिटनेस फ्रिक प्रियंका चोपड़ा के कई फिटनेस वीडियो और तस्वीरें आपने सोशल मीडिया पर देखी होंगी. प्रियंका अपनी स्लिम और टोन्ड बॉडी के रुटीन वर्कआउट कभी नहीं छोड़तीं. लेकिन इन सबके बावजूद प्रियंका को जंक फूड खाना बहुत पसंद है. उन्हें पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज बहुत ज्यादा पसंद है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

5.गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

क्या आप जानते हैं कि प्रियंका का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है, फिल्म 'वॉट्स योर राशि', में प्रिंयका ने 12 अलग-अलग किरदार निभाए थे इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

6. प्रियंका का फुट इम्प्रेशन म्यूजियम में

प्रियंका ऐसी पहली इंडियन एक्टर हैं, जिनका फुट इम्प्रेशन इटली के सालवेटोरे फेरेगामा म्यूजियम में रखा गया है, जहां मर्लिन मुनरो से लेकर तमाम गिने-चुने दिग्गजों के फुट इम्प्रेशन हैं.

👠

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×