ADVERTISEMENTREMOVE AD

घर लौटी ‘DeepVeer’ की जोड़ी, एक साथ जंच रहे हैं दीपिका और रणवीर

इटली से शादी करने के बाद न्यूली मैरिड कपल रणवीर और दीपिका मुंबई पहुंच गए हैं. जहां उनके फैंस ने उनका वेलकम किया

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

इटली के लेक कोमो में हमेशा के लिए एक दूजे के होकर अब दीपिका और रणवीर मुंबई पहुंच चुके हैं. दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से इटली में शादी की थी. दिलचस्प बात यह थी कि उनके लाखों फैंस को दोनों की शादी की फोटोज का काफी इंतजार करना पड़ा. हालांकि इसके बाद रणवीर और दीपिका ने खुद अपने फैंस के लिए सोशल मीडिय पर फोटोज शेयर कीं. अब यह शादीशुदा जोड़ा अपने घर यानी मुंबई पहुंच चुका है. सुबह इन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया.

इटली से शादी करने के बाद न्यूली मैरिड कपल रणवीर और दीपिका मुंबई पहुंच गए हैं. जहां उनके फैंस ने उनका वेलकम किया
मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह नजर आए ‘दीपवीर’
(फोटो:Twitter)
ADVERTISEMENTREMOVE AD

शादी के रंग में रंगे दिखे दीपवीर

रणवीर-दीपिका के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही कई कैमरे उनका इंतजार कर रहे थे. मुंबई एयरपोर्ट से आई तस्वीरों में ये कपल शादी के रंग में दिखा. दोनों ने एक शादीशुदा जोड़े की तरह लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे. दीपिका जहां गहरे लाल रंग की साड़ी में दिखीं, वहीं रणवीर भी एक रॉयल वेस्ट कोट में नजर आए.

0

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा, उनकी शादी में सिर्फ करीबी लोगों को न्योता भेजा गया. यहां तक कि किसी मेहमान को फोटो खींचने तक की परमिशन नहीं थी. दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी.

इटली से शादी करने के बाद न्यूली मैरिड कपल रणवीर और दीपिका मुंबई पहुंच गए हैं. जहां उनके फैंस ने उनका वेलकम किया
फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए दीपिका-रणवीर
(फोटो:Twitter)
ADVERTISEMENTREMOVE AD

अब रिसेप्शन का है इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु और मुंबई में दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी होगी. पहला रिसेप्शन (21 नवंबर) बेंगलुरू में और दूसरा (28 नवंबर) मुंबई में होगा. खबर यह भी है की ये दोनों शादी के बाद एक नए घर में शिफ्ट होंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×