ADVERTISEMENTREMOVE AD

दूरदर्शन के बाद इन चैनलों पर शुरू हुई ‘रामायण’ और ‘महाभारत’

4 मई से रोजाना रात को 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा. 

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर शुरू हुए पुराने शोज रामायण और महाभारत को अब प्राइवेट चैनल्स पर री-टेलीकास्ट किया जाएगा. दरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हुई तो मानो दर्शकों में मायूसी छा गई. बहुत से लोग सोशल मीडिया पर कहने लगे कि लॉकडाउन में 'रामायण' को ही फिर से दिखाया जाए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

लेकिन अब एक खुशखबरी है रामानंद सागर की 'रामायण' फिर से टीवी पर लौट रही है और उसी के साथ दोबारा वापसी हो रही है बी.आर. चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' की. 'रामायण' को स्टार प्लस पर टेलिकास्ट किया जाएगा. यह 4 मई से रोजाना रात को 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा.

वहीं बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' को कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार शाम को 7-9 बजे के बीच लगातार 2 घंटे दिखाया जाएगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देखना मजेदार होगा कि दूरदर्शन पर देखने के बाद लोग स्टार प्लस पर रामायण को फिर से देखना पसंद करते हैं या नहीं.

बता दें कोरोना के चलते लागू हुए लॉकडाउन में लोगों की अपील पर 'रामायण' और 'महाभारत' का पुन: प्रसारण शुरू किया गया था. दोनों ही सीरियलों को दर्शकों से खूब प्यार मिला और उनका भी खूब मनोरंजन हुआ. 'रामायण' के कारण तो दूरदर्शन की टीआरपी ने रेकॉर्ड ब्रेक किया और अपार सफलता पाई.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×