जनता की भारी मांग पर टेलीविजन इतिहास के सबसे ज्यादा लोकप्रिय टीवी सीरियलों में से एक रहे 'शक्तिमान' की टीवी पर वापसी हो रही है. 'शक्तिमान' के अलावा पॉपुलर टीवी शो 'चाणक्य' को भी दूरदर्शन और डीडी भारती पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा. कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन में दर्शकों के लिए सरकार ने कई पुराने शो शुरू किए हैं, जिनमें रामानंद सागर की 'रामायण' और बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' शामिल है.
इन सीरियलों के अलावा शाहरुख खान का ‘सर्कस’ और रंजीत कपूर का फेमस सीरियल ‘ब्योमकेश बक्शी’ को भी दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा. अगर आप भी ‘शक्तिमान’ और ‘चाणक्य’ टीवी सीरियल को फिर से देखना चाहते हैं, तो जानिए कैसे और कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट-
शक्तिमान और चाणक्य Telecast Timing on TV
90 के दशक का पॉपुलर शो शक्तिमान दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं चाणक्य धारावाहिक को डीडी भारती पर री-टेलीकास्ट किया जाएगा.
शक्तिमान और चाणक्य Telecast Date and Time
शक्तिमान का प्रसारण 1 अप्रैल 2020 से दोपहर 1 बजे रोजाना होगा. वहीं चाणक्य को अप्रैल के पहले हफ्ते में दोपहर बाद प्रसारित किया जाएगा.
DD National Channel Number List: इन नंबरों पर देख सकते हैं शक्तिमान
DTH Provider | Channel Number |
---|---|
Dish TV | Channel 193 (SD), 4030 (HD) |
Tata Sky | Channel 114 |
Independent TV | Channel 205 |
Airtel Digital TV | Channel 148 |
Videocon D2H | Channel 149 |
Sun Direct DTH | Channel 310 |
DD Free Dish | Channel 1 |
d2h | Channel 149 |
Cignal Digital TV | Channel 171 (SD) |
‘चाणक्य’ और ‘शक्तिमान’ दोनों ही 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक हैं. ‘चाणक्य’ का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था. ‘शक्तिमान’ सीरियल साल 1997 में पहली बार प्रसारित हुआ था. उस समय दर्शकों ने इस सीरियल को काफी पसंद किया था. ‘शक्तिमान’ का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था. करीब 8 साल के बाद इस शो को 2005 में बंद किया गया था.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)