ADVERTISEMENTREMOVE AD

श्रीलंका में क्यों भड़की मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा, 5 अहम वजह

श्रीलंका  कट्टर सिंहली राष्ट्रवादियों के अभियान का निशाना बने मुस्लिम 

Updated
कुंजी
4 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
स्नैपशॉट

बौद्दों और मुस्लिमों के बीच हिंसा की वजह से श्रीलंका एक बार फिर सुर्खियों में है. कैंडी में रोडरेज की एक घटना के बाद भड़की हिंसा में एक सिंहली बौद्ध और एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी गई. बौद्धों ने मुस्लिमों की कई दुकानों, घरों और मस्जिदों में आग लगा दी. हालात इतने खराब हो गए हैं कि श्रीलंका सरकार को पूरे देश में इमरजेंसी लगानी पड़ी. देश इससे पहले 40 साल तक इमरजेंसी झेलता रहा है. श्रीलंका में बौद्धों और मुस्लिमों की असली वजह क्या है. क्या मुसलमानों के खिलाफ एक सोचा-समझा अभियान चलाया जा रहा है. आइए जानते हैं इन 5 कार्डों के जरिये

ADVERTISEMENTREMOVE AD

श्रीलंका में क्या हाल है मुस्लिमों का ?

श्रीलंका  कट्टर सिंहली राष्ट्रवादियों के अभियान का निशाना बने मुस्लिम 
कैंडी में हिंसा भड़कने के बाद हालात काबू करने उतरी सेना 
फोटो - क्विंट हिंदी 

श्रीलंका में मुस्लिम पूरी आबादी के 9 फीसदी हैं और ये तमिल बोलते हैं. ज्यादातर कारोबारी लोग हैं और देश के पूर्वी इलाकों में रहते हैं, जो लिट्टे के तमिल ईलम आंदोलन का गढ़ रहा है. 1990 तक मुस्लिम यह मान कर चल रहे थे अलग तमिल देश बनेगा तो उनकी आकांक्षाएं भी पूरी होंगी. हालांकि वह लिट्टे के आंदोलन के साथ नहीं थे. लेकिन श्रीलंका से भारतीय शांति सैनिकों की वापसी के बाद नए सिरे से मजबूत हुई लिट्टे ने उत्तर में अपने गढ़ जाफना और अपने अधिकार वाले दूसरे इलाकों से रातोंरात 10 लाख मुसलमानों को भगा दिया. और इस तरह मुसलमान इस देश के नए आतंरिक शरणार्थी बन गए.

0

मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा क्यों बढ़ी?

श्रीलंका  कट्टर सिंहली राष्ट्रवादियों के अभियान का निशाना बने मुस्लिम 
श्रीलंका में मुस्लिमों घर और दुकानें जला दी गईं 
(फोटो: Twitter)

श्रीलंका में सिंहली कट्टरपंथ का उभार एक बार फिर दिख रहा है. सिंहली राष्ट्रवाद को हवा देने वाले महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा कम हो गई थी. लेकिन 2016 के आखिर से इसमें फिर तेजी आ गई.

श्रीलंका में गृह युद्ध की वजह से देश के उत्तरी इलाके से विस्थापित मुस्लिमों ने जब वानी के मन्नार जिले में बने घरों और जमीन के लिए लौटने लगे तो यहां से सटे पुट्टलम और उत्तरी-मध्य प्रांत अनुराधापुर के सिंहलियों को एतराज होने लगा और उन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ अभियान शुरू किया. मुस्लिम सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक 2013 से 2015 तक मुस्लिमों के खिलाफ 538 घटनाएं हुईं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हिंसा का म्यांमार कनेक्शन?

श्रीलंका  कट्टर सिंहली राष्ट्रवादियों के अभियान का निशाना बने मुस्लिम 
म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा का असर श्रीलंका पर भी 
(फोटो: Reuters)

म्यांमार में भी बौद्ध कट्टरपंथी रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हैं. वहां से बड़ी तादाद में रोहिंग्या मुस्लिम श्रीलंका आए हैं और यहां सिंहली बौद्ध उनके आने का विरोध कर रहे हैं. श्रीलंका में लिट्टे की हार के बाद सिंहली राष्ट्रवाद से प्रेरित लोगों ने मुस्लिमों और यहां तक कि ईसाइयों के खिलाफ भी नफरत भरा अभियान चलाया है.

सिंहलियों के नए कट्टर संगठन मसलन बोडु बाला सेना (बीबीएस) सिंघला रावाया, सिंहली और महासन बालाया मुस्लिमों के खिलाफ घात अभियान चलाते रहे हैं. महिंदा राजपक्षे के शासन में बीबीएस को खूब संरक्षण मिला. अब ये ग्रुप मुस्लिमों के खिलाफ सोशल मीडिया में भी नफरत फैला रहे हैं.यह संयोग हो सकता है कि 2012 में श्रीलंका में बीबीएस का गठन हुआ और इसी साल म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा शुरू हुई.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

श्रीलंका में कट्टर सिंहली राष्ट्रवाद कैसे हो रहा मजबूत?

श्रीलंका  कट्टर सिंहली राष्ट्रवादियों के अभियान का निशाना बने मुस्लिम 
जातीय हिंसा को दबाने के लिए राष्ट्रपति का सख्त निर्देश 
फोटो - क्विंट हिंदी 

म्यांमार में रोंहिग्या मुसलमानों के खिलाफ बौद्ध अतिवाद के उभार के साथ ही श्रीलंका में मुसलमानों के खिलाफ कट्टरता बढ़ी है. दोनों जगह बौद्ध धर्म थेरावड़ा पंथ के बौद्ध ज्यादा हैं. 2014 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले मांडले (म्यांमार) से मुस्लिम विरोधी समूह के एक कट्टर नेता अशिन विराथु को भड़काऊ भाषण देने के लिए बुलाया गया था. यह नेता अपने जहरीले भाषणों के लिए जाना जाता है. एक रैली में उसने कहा था वह बौद्धों को बचाने के लिेए बीबीसी से हाथ मिलाने को तैयार है. म्यांमार में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत से श्रीलंका में भी उनके खिलाफ अभियान को खाद-पानी मिल रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या भारत पर भी होगा असर?

श्रीलंका की राजनीति में मुस्लिमों की स्थिति किंगमेकर की तरह है. उन्होंने अपने हितों की रक्षा के लिए हमेशा सत्ताधारी पार्टी के साथ संतुलन बनाए रखने की कोशिश है. 2009 में लिट्टे के खात्म के बाद सिंहली-बौद्ध राष्ट्रवाद ने एक नए दुश्मन की जरूरत थी. मुस्लिमों के तौर पर उसे एक नया दुश्मन मिल गया है.

अगर मुसलमानों के खिलाफ वहां ध्रुवीकरण बढ़ा तो इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है. मुस्लिम तमिल हैं और तमिलों का मुद्दा आज भी श्रीलंका में जीवित है. तमिलों को संविधान में पूरी तरह जगह नहीं दी गई है. भारत चाहेगा कि वहां सांप्रदायिक ध्रुवीकरण थम जाए और उसका असर उसकी घरेलू राजनीति में न पड़े.

ये भी पढ़ें - ट्रेड वॉर छेड़ने पर क्यों अड़े हैं ट्रंप? जानिए कितना बड़ा है खतरा

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें