ADVERTISEMENTREMOVE AD

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को होम क्वारंटाइन किया

प्रियंका गांधी ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को होम क्वारंटाइन किया है

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने के एक दिन बाद, उनकी बेटी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शुक्रवार को वायरस की चपेट में आ गईं हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कि उन्हें हल्के लक्षणों के साथ कोविड19 है। उन्होंने कहा, सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैं होम क्वारंटीन में हूं।

प्रियंका ने कहा, मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए थे कि वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें

सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था और अगले दिन परीक्षण में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया है।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×