ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित

दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली हाईकोर्ट ने 2015 के चुनाव के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे गलत जानकारी देने के आरोप में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया है। तोमर दिल्ली की त्रिनगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें त्रिनगर सीट से ही मैदान में उतारा है।

फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार होने के बाद तोमर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बर्खास्त कर दिया था।

तोमर पर बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के साथ नामांकन करते समय जाली प्रमाणपत्र पेश करने का भी आरोप है।

जांच के दौरान तोमर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया था कि उनके भाई ने उन्हें फर्जी डिग्री प्राप्त करने में मदद की थी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×