ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। भारतीन मौसम विभाग (आईएमडी)के एक वैज्ञानिक ने कहा कि यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान व अनुसंधान (सफर) प्रणाली के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता की स्थिति सामान्य रही।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 67 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×