ADVERTISEMENTREMOVE AD

जॉब क्रिएशन नहीं होने की समस्या महामारी का रुप ले चुकी है:प्रियंका

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख नौकरियां जाने से जुड़़ी खबर को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में रोजगार सृजन नहीं होने की समस्या महामारी का रूप ले चुकी है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश में नौकरियां पैदा न होना विकास के पहिए के रुकने की निशानी है। भाजपा शासन में यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 35 लाख नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। आईटी की बड़ी-बड़ी कंपनियां लगभग 40 लाख नौकरियां खत्म करने वाली हैं।’’ प्रियंका ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक साल 2014 से अब तक विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख लोगों की नौकरी जा चुकी है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×