ADVERTISEMENTREMOVE AD

मोदी के जन्मदिन पर नमो एप को दिया जाएगा नया रूप

मोदी के जन्मदिन पर नमो एप को दिया जाएगा नया रूप

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नमो एप और अधिक हल्का और तेज हो जाएगा। इस एप्लिकेशन का नया वर्शन लांच किया जा रहा है, जो मोदी के साथ उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के लिए संचार का पसंदीदा तरीका है। इसे नए फीचर्स के साथ लांच किया जाएगा, जिसमें वन-टच नेविगेशन और एक नया कंटेट खंड -'नमो एक्सक्लूसिव' शामिल है। 2019 के आम चुनाव के बाद इस एप को पहली बार अपडेट किया जा रहा है। चुनावी सीजन के दौरान इसे चुनावी अवतार दिया गया था, जो लाखों कार्यकर्ताओं के लिए एक मंच के रूप में काम कर रहा था।

इस एप पर 17 सितंबर को भारी ट्रैफिक की संभावना है, क्योंकि उस दिन प्रधानमंत्री का जन्म दिन है। इसलिए इस एप को भारी ट्रैफिक को संभालने लायक बनाया जा रहा है, ताकि लोग इस एप के माध्यम से मोदी को शुभकामनाएं दे सकें।

मोदी ने खुद ट्विटर पर यह घोषणा की, "नमो एप को नया अपडेट दिया जा रहा है, जो हल्का और तेज होगा, तथा एक्सक्लूसिव कंटेट की आसान पहुंच मुहैया कराएगा।"

इस एप में मोदी की यात्रा का मल्टीमीडिया वर्शन होगा, जोकि भाजपा द्वारा देश में आयोजित की जा रही प्रदर्शनी का ऑनलाइन संस्करण होगा।

प्रधानमंत्री ने नमो एप का प्रयोग लोगों से संवाद करने के लिए किया था और चुनाव के दौरान उनका फीडबैक लिया था।

मोदी के मासिक 'मन की बात' को भी इस एप पर सुना जा सकता है।

इस एप को साल 2015 में लांच किया गया था और अब तक इसके 1.5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×