ADVERTISEMENTREMOVE AD

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में फायरिंग, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

पाकिस्तान में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 4 घायल

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD
इस्लामाबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में अज्ञात लोगों ने एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।

मीडिया के मुताबिक यह घटना जिले के वली खान बाइपास इलाके की है जहां से हमलावर फौरन भाग गए। इसके बाद, पीड़ितों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लक्षित वाहन एक प्रभावशाली स्थानीय आदिवासी नेता का है।

अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने इस घटना का दावा नहीं किया है।

--आईएएनएस

एसएस/एसकेके

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×