ADVERTISEMENTREMOVE AD

पोखरण परीक्षणों ने देश की परमाणु शक्ति का लोहा मनावाया : मोदी

पोखरण परीक्षणों ने देश की परमाणु शक्ति का लोहा मनावाया : मोदी

Updated
न्यूज
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 20 साल पहले किए गए पोखरण-2 परमाणु परीक्षणों ने दुनियाभर में भारत की परमाणु क्षमता का लोहा मनवाया था। मोदी ने लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए याद करते हुए कहा कि यह परीक्षण बुद्ध पूर्णिमा के दिन 11 मई 1998 को किए गए थे।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' में देश को संबोधित करते हुए कहा, 11 मई, 1998 को देश के पश्चिमी छोर में राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया था। पोखरण परीक्षण हुए 20 साल हो गए हैं और यह परीक्षण महात्माप बुद्ध के आर्शीवाद के साथ बुद्ध पूर्णिमा के ही दिन हुआ था। भारत का परमाणु परीक्षण सिर्फ सफल ही नहीं रहा बल्कि इसके जरिए भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी ताकत का भी लोहा मनवाया था। हम यह भी कह सकते हैं कि यह तारीख भारत के इतिहास में देश की सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के तौर पर दर्ज हो गई है।

मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने कहा था कि शांति से रहने के लिए आंतरिक शक्ति बहुत जरूरी है और भारत ने भी शांति से रहने के लिए परमाणु शक्ति हासिल की।

उन्होंने कहा, भगवान बुद्ध ने दुनिया को दिखा दिया कि अंदरूनी शक्ति या आत्मा की ताकत शांति के लिए जरूरी है। इसी तरह यदि आप एक देश के रूप में मजबूत हैं तो आप दूसरे देशों के साथ शांति से रह सकते हैं। मई 1998 का महीना परमाणु परीक्षणों के पहलू से ही देश के लिए महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जिस तरह से भारत ने ये परीक्षण किए, उस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा, इसने दुनिया को दिखा दिया था कि भारत महान वैज्ञानिकों की भूमि है और मजबूत नेतृत्व से भारत दूरस्थ स्थानों तक पहुंच सकता है और नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 'जय जवान जय किसान, जय विज्ञान' का नारा दिया था।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×