ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल ने साध्वी प्रज्ञा पर कहा, 'भारतीय संसद का दुखद दिन'

राहुल ने साध्वी प्रज्ञा पर कहा, 'भारतीय संसद का दुखद दिन'

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)| भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद व मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर पैदा हुए विवाद के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगवा पार्टी को घेरते हुए इसे 'भारतीय संसद के इतिहास का दुखद दिन' बताया। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी ठाकुर के बयान को गलत बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को एक देशभक्त बताया। भारतीय संसद के इतिहास का एक दुखद दिन।"

राहुल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले लोकसभा में एक बहस के दौरान डीएमके नेता ए. राजा गोडसे द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान को पढ़ रहे थे। बयान के बीच प्रज्ञा हस्तक्षेप किया, जिसे लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में हंगामा खड़ा किया था।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×