ADVERTISEMENTREMOVE AD

Rajya Sabha Elections: झारखंड के JD(U) अध्यक्ष होंगे बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार

झारखंड के जदयू अध्यक्ष खीरू महतो होंगे बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिहार (Bihar) में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जगह झारखंड जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. इस मामले की आधिकारिक घोषणा रविवार को कर दी गई।

जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 2022 में बिहार से राज्यसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश जदयू के अध्यक्ष और पूर्व विधायक खीरू महतो पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

उल्लेखनीय है कि पहले से ही संभावना व्यक्त की जा रही थी कि पार्टी फिर से आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेजेगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व ललन सिंह के बीच सब ठीक नहीं चलने की खबरें कई दिनों से मीडिया में आ रही थीं। हालांकि एक दिन पहले तीनों नेता सीएम आवास में मिले थे।

इस बीच, ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह दो बार राज्यसभा भेजे जा चुके हैं, इस बार पार्टी ने पुराने कर्मठ कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड में पार्टी के विस्तार में भी मदद मिलेगी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×