ADVERTISEMENTREMOVE AD

साक्षी ने धोनी के घर आई नई गाड़ी की फोटो शेयर की

साक्षी ने धोनी के घर आई नई गाड़ी की फोटो शेयर की

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)| भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने अपने गराज में एक नई कार जोड़ी है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं।"

कार की कीमत भारत में 80 से 90 लाख के बीच में है।

धोनी के पास पहले से कई गाड़ियां मौजूद है। चार पहिया गाड़ियों में उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हैमर एच-2, जीएमसी सिएरा है।

उनके पास बाइक का भी बेहतरीन कलेक्शन है। इसमें कवास्की निन्जा एच-2, कोनफेडेरेट हेलकैट, बीएसए, सुजूकी हायाबूसा और एक नॉर्टन विंटेज प्रमुख हैं।

धोनी ने खेल से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ समय बिताने का फैसला लिया था। वह फिलहाल, सेना के साथ पुलवामा जिले में तैनात हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×