ADVERTISEMENTREMOVE AD

झारखंड में 4 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, ऑफलाइन होंगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं

यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी

Published
न्यूज
2 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD
रांची, 2 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में सरकारी स्कूल 4 फरवरी से खोल दिये जायेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने गाइडलाइन्स के साथ आदेश जारी कर दिया है। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के 17 जिलों में क्लास एक से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं, जबकि कोविड के नजरिए से संवेदनशील सात जिलों में फिलहाल क्लास नौ से ऊपर की कक्षाएं चलेंगी। इन जिलों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, बोकारो और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन जिलों में भी हालात तेजी से सुधर रहे हैं और उम्मीद है कि वहां भी जल्द ही निचली कक्षाएं खोली जा सकेंगी।

सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर जो गाइडलाइन्स जारी किये हैं, उसके अनुसार छात्रों की अटेंडेंस दर्ज करना जरूरी नहीं होगा। शिक्षकों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि उन्होंने कोविड टीके के दोनों डोज लिये हों। सभी शिक्षकों, छात्रों और कर्मियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल आने वाले छात्रों के लिए उनके माता-पिता की सहमति भी जरूरी होगी। सभी स्कूल सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं तय समय पर होंगी। इस वर्ष सिर्फ एक बार परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राज्य में कॉलेज, तकनीकी संस्थान, उच्च शिक्षा संस्थान और कोचिंग सेंटर भी खोलने की इजाजत दे गयी है। सभी शिक्षण संस्थानों में सामूहिक और सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल नहीं आयोजित की जा सकेंगी। ऑफलाइन क्लास करने वाले छात्रों के हॉस्टल भी खोले जा सकेंगे।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×