ADVERTISEMENTREMOVE AD

IPL Auction 2024 कब और कहां देखें? किस टीम के पास लुटाने को कितना खजाना? जानिए सबकुछ

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा

IPL 2024
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

IPL Auction 2024: इंडिया का वार्षिक त्योहार बन चुके IPL के लिए खिलाड़ियों की निलामी मंगलवार, 19 दिसंबर को शुरू होने जा रही है. एक बार फिर सभी खिलाड़ी अपने पर्स और टीम स्ट्रेंथ को देखते हुई बोली लगाएंगे. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर IPL 2024 ऑक्शन का आयोजन कब, और कहां होने वाला है? आप इस ऑक्शन प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी? किस टीम का बजट कितना है?

ADVERTISEMENTREMOVE AD

आईपीएल 2024 नीलामी कब और कहां होगी?

आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी. नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे नीलामी शुरू होगी. यह 17वीं आईपीएल नीलामी है. आखिरी नीलामी दिसंबर 2022 में हुई थी.

आईपीएल नीलामी 2024 कैसे देखें?

आईपीएल 2024 नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और मंगलवार, 19 दिसंबर को भारत में Jio सिनेमा के जरिये ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा.

आईपीएल 2024 नीलामी में कितने खिलाड़ी उपलब्ध होंगे?

अंतिम आईपीएल 2024 नीलामी पूल में 333 खिलाड़ी होंगे, जिसे 10 फ्रेंचाइजी में भरने के लिए अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध होंगे. इसमें कुल 214 भारतीय खिलाड़ी और 119 विदेशी खिलाड़ी होंगे - जिनमें दो एसोसिएट देशों के भी शामिल हैं. इसमें 116 कैप्ड खिलाड़ी और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनमें दो एसोसिएट देशों के हैं.

आईपीएल नीलामी 2024 में किस फ्रेंचाइजी के पास कितना बजट?

  1. गुजरात टाइटंस (GT): 38.15 करोड़

  2. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 34 करोड़

  3. कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR): 32.7 करोड़

  4. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 31.4 करोड़

  5. पंजाब किंग्स (PBKS): 29.1 करोड़

  6. दिल्ली कैपिटल्स (DC): 28.95 करोड़

  7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): 23.25 करोड़

  8. मुंबई इंडियंस (MI): 17.75 करोड़

  9. राजस्थान रॉयल्स (RR): 14.5 करोड़

  10. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): 13.15 करोड़

आईपीएल नीलामी 2024 में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं?

दक्षिण अफ्रीका के 17 वर्षीय क्वेना मफाका आईपीएल 2024 नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं. वहीं अफगानिस्तान के 38 वर्षीय मोहम्मद नबी आईपीएल 2024 नीलामी की शॉर्टलिस्ट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.

आईपीएल नीलामी 2024 के लिए संचालन कौन करेगा?

मल्लिका सागर दुबई में आईपीएल 2024 नीलामी की नीलामीकर्ता होंगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×