ADVERTISEMENTREMOVE AD

शादी के बाद इस शहर में घूम रहे हैं विराट-अनुष्का

इटली में शाही शादी के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा छुट्टी मना रहे हैं

Updated
वायरल
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

इटली में शाही शादी के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा रोम में हनीमून मना रहे हैं. अनुष्का ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो विराट के साथ खूबसूरत वादियों में नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
अनुष्का ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है- स्वर्ग में सचमुच. हालांकि अनुष्का ने इस जगह के बारे में जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रोम में हैं.  

11 दिसंबर को हुई थी शादी

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी. इस दौरान दोनों के परिवारवालों और करीबी रिश्तेदारों के अलावा कुछ ही दोस्त नजर आए थे. अनुष्का का परिवार दो दिन पहले ही इटली से मुंबई लौट आया था, लेकिन विराट और अनुष्का वहीं से हनीमून पर चले गए थे.

करीब 4 सालों के अफेयर के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. शादी से पहले तक दोनों ने किसी को खबर तक नहीं लगने दी, लेकिन 11 दिसंबर को शादी के बाद खुद विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी सारी दुनिया को दी.

ये भी पढ़ें-

देखें: विराट-अनुष्का के बचपन से शादी तक के ये दिन भुला ना देना

इटली में शाही शादी के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा छुट्टी मना रहे हैं
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे
( फोटो: Twitter)

21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन

21 दिसंबर को दिल्ली में अनुष्का-विराट का रिसेप्शन है और मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन है, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के शामिल होने की खबर है.

ये भी देखें-

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×