ADVERTISEMENTREMOVE AD

Bank holidays in January 2023: जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट

Bank holidays January: इस साल जनवरी के महीने में अलग-अलग राज्यों के अंदर बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं.

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Bank Holidays in January 2023: नए साल का पहला महीना 4 दिन बाद शुरू हो रहा हैं. इस साल जनवरी के महीने में अलग-अलग राज्यों के अंदर बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं. ऐसे में इस महीने अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो समय रहते उस काम को निपटा लें. इसलिए हम आपके लिए जनवरी 2023 में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं, जिससे आप बैंक पहुंचे तो आपको ताला लटका न मिले.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए साल 2023 के लिए बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है. जनवरी महीने में बैंक रविवार के सप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कुल 14 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, ये Bank Holidays अलग-अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों और आयोजनों के अनुसार होंगे. हालांकि इन बैंक हॉलिडे के दौरान इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल लेन-देन के लिए किया जा सकता हैं, ये सुविधा हमेशा 24 घंटे चालू रहती हैं.

0

Bank Holidays in January 2023: बैंक छुट्टी लिस्ट जनवरी 2023

  • 1 जनवरी 2023- साप्ताहिक अवकाश रविवार

  • 2 जनवरी 2023- नव वर्ष समारोह (मिजोरम)

  • 8 जनवरी, 2023- साप्ताहिक अवकाश रविवार

  • 11 जनवरी, 2023- मिशनरी दिवस (मिजोरम)

  • 12 जनवरी, 2023- स्वामी विवेकानंद जयंती पश्चिम बंगाल

  • 14 जनवरी, 2023- मकर संक्रांति

  • 15 जनवरी 2023- रविवार, पोंगल

  • 22 जनवरी 2023- साप्ताहिक अवकाश रविवार

  • 23 जनवरी 2023- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (असम)

  • 25 जनवरी 2023- राज्यत्व दिवस (हिमाचल प्रदेश)

  • 26 जनवरी 2023- गणतंत्र दिवस

  • 28 जनवरी 2023- चौथा शनिवार

  • 29 जनवरी 2023- साप्ताहिक अवकाश रविवार

  • 31 जनवरी 2023- मीदममीफी (असम)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×