ADVERTISEMENTREMOVE AD

भारत में कितने प्रतिशत महिलाएं मेकअप नहीं करती हैं - सर्वे

भारतीय महिलाओं और पुरुषों के बीच ये सर्वे जून महीने में किया गया

Updated
फैशन
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कॉस्मेटिक इंडस्ट्री का करोड़ों का कारोबार है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक महिला मेकअप पर औसतन साल में कितना में कितना खर्च करती है? picodi.com के हाल ही में किए एक सर्वे में सामने आया है कि भारतीय महिलाएं एक साल करीबन 22 हजार रुपये कॉस्मेटिक्स पर खर्च करती हैं. वहीं, इसके मुकाबले, भारतीय पुरुष साल में कॉस्मेटिक्स पर औसतन 9,500 रुपये खर्च करते हैं. picodi.com ने भारतीय महिलाओं और पुरुषों के बीच ये सर्वे जून महीने में किया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
महिलाएं अपना कॉस्मेटिक कैसे चुनती हैं? सर्वे में सामने आया है कि महिलाएं कोई खास कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदने का पहला कारण उसका दाम होता है.

73 फीसदी महिलाओं ने इसे अपना पहला कारण बताया है. इसके बाद महिलाएं ब्रांड और इंग्रीडियंड्स पर गौर करती हैं. इन महिलाओं की संख्या 57% है. वहीं, कुछ फीसदी महिलाएं किसी इंफ्लूएंसर (25%) या दोस्त (13%) के कहने पर मेकअप खरीदती हैं.

सर्वे में ये भी सामने आया है कि औसतन एक महिला के पास 24 कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स होते हैं, जिसमें से केवल 10 ही रोजाना इस्तेमाल में आते हैं. सर्वे में शामिल 37% महिलाओं ने माना कि वो कॉस्मेटिक तब खरीदती हैं, जब वो डिस्काउंट में होते हैं. वहीं 34% महिलाएं सामान खत्म होने पर और 29% महिलाएं तब खरीदती हैं, जब उनका मन करता है.

कब मेकअप करना पसंद करती हैं महिलाएं?

कई महिलाओं के लिए, मेकअप रोजाना रूटीन का एक अहम हिस्सा है. 33 फीसदी महिलाएं रोजाना मेकअप करना पसंद करती हैं. वहीं, कभी-कभी मेकअप करने वाली महिलाओं की संख्या इससे कहीं ज्यादा, 56% है. 11 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी खास मौके पर ही मेकअप करना पसंद करती हैं. 14% महिलाएं बिल्कुल मेकअप करना पसंद नहीं करतीं.

मेकअप पर कितना समय होता है खर्च?

12% महिलाएं मेकअप करने पर केवल 5 मिनट खर्च करती हैं. वहीं 45% महिलाएं मेकअप में 5-15 मिनट का समय लेती हैं. 43% महिलाओं को मेकअप करने में 15-30 मिनट का समय लगता है.

किन चीजों पर सबसे ज्यादा खर्च करती हैं महिलाएं?

  • लिप्सटिक/लिप ग्लॉस - 71%
  • मसकारा - 65%
  • ब्लश - 57%
  • पाउडर - 49%
  • फाउंडेशन - 49%

साल में मेकअप पर कितना खर्च करती हैं महिलाएं?

  • यूनाइटेड किंगडम - 505 अमेरिकी डॉलर
  • थाईलैंड - 441 अमेरिकी डॉलर
  • ऑस्ट्रेलिया - 405 अमेरिकी डॉलर
  • अमेरिका - 396 अमेरिकी डॉलर
  • मलेशिया - 313 अमेरिकी डॉलर
  • रूस - 296 अमेरिकी डॉलर
  • पाकिस्तान - 295 अमेरिकी डॉलर
  • भारत 291 अमेरिकी डॉलर
  • इंडोनेशिया - 170 अमेरिकी डॉलर

पुरुष भी कॉस्मेटिक्स में पीछे नहीं

कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में अब पुरुषों को भी उतना ही टारगेट किया जा रहा है. सर्वे में सामने आया है कि भारतीय पुरुष साल में औसतन 9,500 रुपये कॉस्मेटिक्स पर खर्च करते हैं.

सर्वे में शामिल, 68% पुरुष खुद अपने लिए कॉस्मेटिक्स खरीदते हैं. वहीं, 32 फीसदी के लिए उनकी मां या पार्टनर सामान खरीदते हैं.

महिलाओं से उलट, पुरुष कॉस्मेटिक खरीदना तभी पसंद करते हैं जब उनका सामान खत्म हो जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×