ADVERTISEMENTREMOVE AD

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पढ़े उनके कोट्स

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: पंडित नेहरू भले ही दुनिया में ना हो लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की आज 58वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है, पंडित नेहरू सन 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे. जवाहर लाल नेहरु लोगों के साथ ही बच्चों में बेहद लोकप्रिय थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरु के नाम से पुकारते थे. 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्में पंडित नेहरू का 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पंडित नेहरू भले ही दुनिया में ना हो लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं. आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपके लिए पंडित नेहरू के ऐसे अनमोल वचन लेकर आए हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है.

0

Jawaharlal Nehru Famous Quotes: जवाहर लाल नेहरू के कोट्स

1. एक सिद्धांत को वास्तविकता के साथ संतुलित किया जाना चाहिए

2. मनुष्य की नागरिकता देश की सेवा में निहित है.

3. दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, उससे अधिक ये मायने रखता है कि हम वास्तम में क्या हैं.

4. जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है.

5. एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बना देती हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

6. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है.

7. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं.

8. सुझाव देना और बाद में हमने जो कहा उसके नतीजे से बचने की कोशिश करना बेहद आसान है.

9. महान कार्य और छोटे लोग साथ-साथ नहीं चल सकते.

10. संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

11. अत्यधिक सर्तक रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है.

12. अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है.

13. असफलता तभी होती है, जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.

14. मारे अन्दर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम.

15. संकट और गतिरोध जब होते हैं तो उनसे कम से कम यह लाभ होता है, कि वे हमें सोचने के लिए मजबूर करते है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×