ADVERTISEMENTREMOVE AD

Jawaharlal Nehru Jayanti 2022 Quotes: पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रेरणादायी विचार

Jawaharlal Nehru Jayanti: पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को प्रयागराज में हुआ था.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Jawaharlal Nehru Jayanti 2022 Quotes: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन आज 14 नवंबर को मनाया जा रहा है, जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते हैं. पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को प्रयागराज में हुआ था. चाचा नेहरू को बच्चे से बेहद लगाव था बच्चे भी उन्हें खूब पसंद करते हैं उनका मानना था कि बच्चे के विकास के बिना देश का विकास असंभव है. ऐसे में आज चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर हम आपके लिए उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आज भी मोटीवेट करते है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Jawaharlal Nehru Quotes: जवाहर लाल नेहरू के कोट्स

1. जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है.

2. अत्यधिक सर्तक रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है.

3. अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है.

4. संकट और गतिरोध जब होते हैं तो उनसे कम से कम यह लाभ होता है, कि वे हमें सोचने के लिए मजबूर करते है.

5. दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, उससे अधिक ये मायने रखता है कि हम वास्तम में क्या हैं.

6. हमें थोड़ा विनम्र होना चाहिए, हो सकता है कि सच्चाई शायद पूरी तरह से हमारे साथ न हो.

0

7. जो व्यक्ति अपने गुणों का बखान करता है वास्तव में वो बहुत कम गुणी होता है.

8. महान कार्य और छोटे लोग साथ-साथ नहीं चल सकते.

9. संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है.

10. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है.

11. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं.

12. असफलता तभी होती है, जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×