ADVERTISEMENTREMOVE AD

Lunar eclipse 2021: आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें समय, तारीख व ऑनलाइन कहां देखें

Lunar eclipse 2021: भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण भी दिखाई देगा.

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Lunar Eclipse 2021: दुनिया के कई हिस्सों में 18 नवंबर और 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है, यह आंशिक चंद्रग्रहण साल 2021 का आखिरी ग्रहण है, आंशिक चंद्र ग्रहण के चलते इस दौरान सूतक नहीं लगेगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार आंशिक चंद्र ग्रहण होने के बावजूद पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी. पूरी घटना लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगी और यह भारत सहित दुनिया भर में दिखाई देगी.

0

Lunar Eclipse 2021: दिन, स्थान व समय

Timeanddate.com के अनुसार, यह साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है. यह उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण दोपहर 12:48 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:32 बजे अपने चरम पर पहुंच जाएगा और शाम 4:17 बजे समाप्त होगा.

भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण भी दिखाई देगा, लेकिन इसके अंतिम चरण में पूर्वोत्तर भारत के लोग होंगे. ग्रहण सुबह 11:34 बजे शुरू होगा और यह अरुणाचल प्रदेश, असम और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Lunar Eclipse 2021: यहां देखें लाइव

इस पूरे आंशिक चंद्र ग्रहण का लाइव आप timeanddate.com और livescience.com पर देख सकते है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×